पदस्थ = पंजाब के मुख्यमंत्री
कार्यालय ग्रहण = 16 मार्च 2022
पद बहाल = 16 मई 2014 – 15 मार्च 2022
जन्म = 17 अक्टूबर 1973 (आयु 49)
सतौज, संगरूर जिला, पंजाब
राष्ट्रीयता= भारतीय
पेशा= राजनेता, समाज सेवी, हास्य कलाकार, गायक, अभिनेता
धर्म = जट्ट सिख
भगवंत का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था । इनके पिता एक अध्यापक थे । भगवंत मान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चीमा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। भगवंत मान ने सुनाम के शहीद उधम सिंह महा विध्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।
भगवंत मान ने साल 2011 में राजनीति में एंट्री की थी | राजनीति में आने से पहले भगवंत मान को आपने कई मशहूर कॉमेडी शोज में देखा होगा | वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे | वे पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं |
7 जुलाई 2022 को भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गये हैं | डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई है | यह मान की दूसरी शादी है | पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था | दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे | उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं | गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं. दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 जुलाई 2022 को अपनी नई पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। डॉ गुरप्रीत कौर से शादी के बाद मान का यह पहला अमृतसर दौरा था। मान ने स्वर्ण मंदिर में अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ मत्था टेका। दो सिख ग्रंथियों ने नव दंपती को प्रसाद दिया, वहीं मान और उनकी पत्नी ने ‘रुमाला साहिब’ भेंट किया। मान (48) पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इस पद पर रहते हुए शादी की है।
मान मई 2014 से पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं | 2011 की शुरुआत में, मान पंजाब की पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए. 2012 में, उन्होंने लेहरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए. मार्च 2014 में, मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने 211,721 मतों से जीत हासिल की | 2019 आम चुनावों में मान को संगरूर से लगातार दूसरी बार जीत मिली. वह लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद थे |
भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है | उनका यह शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में हुआ | उन्होंने 48 साल की उम्र में शपथ ली जिसके कारन वह पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए हैं
भगवंत मान ने पंजाब के 2022 विधानसभा चुनाव धुरी से लड़ा था जहां उनकी 58,206 वोटों से ऐतिहासिक जीत हुई थी। दरअसल, पंजाब में वोटिंग से पहले 15 फरवरी को पंचायत आजतक हुई थी। इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों शामिल हुए थे इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि मान साहब कम से कम 51 हज़ार वोटों से जीतेंगे | इस दौरान केजरीवाल ने एक कागज पर लिखकर दिया था कि चन्नी साहब दोनों सीट हार रहे हैं |