राज्य सरकार योजना

TRIPURA PRADESH

बिप्लब कुमार देब

 

बिप्लब कुमार देब 

पदस्थ : त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री

कार्यालय ग्रहण : 9 मार्च 2018

राज्यपालतथागत रॉय

पूर्वा धिकारी : माणिक सरकार

जन्म : उदयपुर, त्रिपुरा, भारत

राजनीतिक दल: भारतीय जनता पार्टी

जीवन संगी : नीति देब

बच्चे: 1 पुत्र तथा पुत्री

 

बिप्लब कुमार देब (जन्म 25 नवम्बर 1969) भारतीय राज्य त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ हैं। वें 7 जनवरी 2016 से त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे 2018 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत के सूत्रधार हैं। उन्होंने 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

 

शुरूआती जीवन व शिक्षा

बिप्लब देब का जन्म त्रिपुरा के राजधर नगर गाँव में हुआ था, जो कि वर्तमान में गोमती जिले के अन्तर्गत आता है। इनके अभिभावक बांग्लादेश के कचुय़ा उपज़िला से हैं। उन्होंने बचपन व विद्यालयी शिक्षा के दिन त्रिपुरा में बिताये तथा उदयपुर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद परास्नातक की शिक्षा के लिये वह नई दिल्ली आ गये। वह 15 साल बाद उन्होंने त्रिपुरा में वापसी की। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व स्वयंसेवक भी रह चुके हैं और पूर्व में त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद के चुनावों में भाजपा के लिये प्रचार भी कर चुके हैं।

 

राजनैतिक जीवन

नई दिल्ली में प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व नेता के॰ एन॰ गोविन्दाचार्य के निजी सचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की पूर्व सांसद और वाजपेयी सरकार में खान और खनिज राज्य मंत्री रहीं रीता बर्मा के निजी सहायक के रूप में भी काम किया। वे मध्य प्रदेश के सतना से सांसद गणेश सिंह के सहायक भी रहें।

 

भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2015 में राज्य में महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर त्रिपुरा भेजा। फरवरी 2016 में उन्हें त्रिपुरा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 8 अगस्त 2017 को देब ने सुदीप राय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में लाने में मदद की।

 

2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में बिप्लब कुमार देब ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा के अमल चक्रवर्ती को 9549 वोट के अंतर से पराजित किया।

 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

9 मार्च 2018 को बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

 

निजी जीवन

बिप्लब देब की पत्नी नीति देब भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी हैं, उनके दो बच्चे हैं जिसमे एक बेटा तथा एक बेटी है।