स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/महापुरुष/क्रन्तिकारी जन्मदिवस सूची

नाम :
छगनराज चौपासनी वाला
जन्मदिवस :
26 मई, 1912
मुत्यु :
NA
जन्म स्थान :
जोधपुर
प्रदेश :
राजस्थान
विचार :
NA
जीवनी :

छगनराज चौपासनी वाला  जीवनी

छगनराज चौपासनी वाला राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 26 मई1912 ई. को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था।

  • छगनराज जी प्रारम्भ से ही महात्मा गाँधी के रचनात्मक कार्यों में खुलकर भाग लेते थे।
  • सन 1932 से 1939 ई. तक छगनराज चौपासनी वाला जोधपुर के प्रसिद्ध आन्दोलनकारी बने रहे।
  • जीविकोपार्जन के लिए उन्हें बहुत कष्ट उठाने पड़े थे, परंतु उनका मातृभूमि प्रेम कभी भी कम नहीं हुआ।
  • छगनराज जी ने निम्न संस्थाओं की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी-
  1. मारवाड़ हितकारिणी सभा
  2. यूथ लीग
  3. बाल भारत सभा
  4. पीपुल्स एसोसिएशन
  5. प्रजामण्डल
  6. लोक परिषद

7-3 वर्ष की अल्प आयु में ही इनके सिर से माता पिता* का साया उठ गया इनका *लालन पालन ननिहाल* में हुआ 

8 वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी*छगन राज चौपासनी वाला का *स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान*रहा 

9 यह *1932 से 1939 तक जोधपुर की राजनीति के अग्रणी सारथी* थे 

जागरण के *अग्रदूत और प्रमुख आंदोलनकारी* रहे 

10- यह जोधपुर की *निरंकुश राजसाहीं का भंडा फोड़ कर के नागरिक अधिकारों की रक्षा*करते रहे 

यह लोक नायक जय नारायण व्यास के *विश्वासपात्र रहे* 

11- उन्हें *स्वाभिमान की रक्षा में जीवकोपार्जन के लिए तांगे चलाने,घी की दुकान*करनी पड़ी 

12- इन्होंने *आर्थिक अभाव का संघर्षमय जीवन* जिया लेकिन *टूटे नहीं और किसी के आगे झुके* नहीं 

13- इनके द्वारा कई *संस्थाओं की शुरुआत* की गई 

14- जिनमें *मारवाड़ हितकारिणी सभा ,यूथ लिंग ,बाल भारत सभा, सिविल लिबर्टीज यूनियन, पीपुल्स एसोसिएशन प्रजामंडल और परिषद*प्रमुख है 

15- स्थानीय समस्याओं को लेकर किए गए *स्थानीय आंदोलनों में सक्रिय रुप से भाग लेने के कारण इन्हें बाली के किले में 1 वर्ष के लिए नजरबंद* रखा गया था 

16- 26 जनवरी 1932*को इन्होंने *जोधपुर की जुनी धान मंडी में पहली बार तिरंगा फहराया* तो पुलिस ने उन पर *लाठियां बरसाई और वह धराशाही* हो गए 

17- इसके लिए *उन्हें दो माह की सजा* दी गई 

18 - 1934*में इन्होंने दिल्ली की देशी राज्य प्रजा परिषद में *जोधपुर राज्य की दुर्नीतियों का पर्दाफाश* किया था 

19- दिल्ली से लौटने पर *6माह के लिए उन्हें शेरगढ़ में नजर बंद*कर दिया गया था 

20- बाद में *उत्तेजक भाषण करने के आरोप* में फिर से इन्हें *बाली किले में नजर बंद*कर दिया गया *

21- 1938 में यह कांग्रेस पीसीसी के सदस्य* चुने गए 

22- उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की अध्यक्षता में *हरिपुरा में हुई सभा में प्रतिनिधि रूप में भाग*लिया 

23- वहां से लौटे तो *फिर 2 महीने के लिए जेल* भिजवा दिया गया 

24 - 1940 विभिन्न घटनाओं की सक्रियताओं के आरोप*में जय नारायण व्यास सहित *छह व्यक्तियों को पकड़ा गया इनमें छगनराज चौपासनी वाला भी शामिल*था 

24- यह सभी *मोचिया किले और जालौर जिले में नजरबन्द* रखे गए 

25- 1942 के आंदोलन में भाग* लेने के कारण *इन्हें 2 वर्ष जोधपुर सेंटर जेल में और फिर सिवाना किले* में रखा गया 

26- इसके बाद भी इन्हें *बिजोलाई में और जालौर किले में रिहा होने तक नजर बंद* रखा गया 

27- उन्होंने *खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की शाखाओं और हरिजन पाठशालाओं का भी संचालन* किया था 

28- इन्होंने *जय नारायण व्यास की साप्ताहिक पत्र लोक राज का भी संपादन*किया